सेलाकुई में कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को आजाद का पुतला जलाकर विरोध जताया।
सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित सतेंद्र चौक पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मित्ता सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद से कांग्रेस के कई नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। गुलाब नबी आजाद ने अजीत डोभाल के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है वह एक नेता को शोभा नहीं देता। उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि सुखदेव सिंह फरस्वाण ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद देश में खुशी की लहर है। पुतला फूंकने वालों में राजेंद्र बलूनी, अनिल नौटियाल, शरद रावत, शूरवीर सिंह चौहान, सुखदेव सिंह फरस्वाण, मनोज कुमार, अभिनंदन सिंह राणा, तपस ठाकुर, विजय बिष्ट, रविंद्र रमोला, वीरेंद्र बलूनी, हरिमोहन बंसल, रणजीत सिंह, संजीव कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, खड़क सिंह, पाली राणा आदि मौजूद रहे।