शुरुआत हो गई, आप का हो जाएगा सफाया : धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नल कोठियाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी की प्रदेश में पहचान बनी। लेकिन करीब 700 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी के सफाए की उत्तराखंड से शुरुआत हो गई है। अब पूरे देश में आप का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सैनिक पुत्र हैं और एक सैनिक का स्वागत कर रहे हैं। कर्नल का स्वभाव आप के अनुरूप नहीं था। जब कर्नल कोठियाल आप में थे, उनके खिलाफ कोई टीका-टिप्पणी नहीं की गई। यह उदाहरण है कि भाजपा सैनिकों को सम्मान करती है। उनके हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल और उनकी टीम के आने से पार्टी मजबूत होगी।
कर्नल अजय कोठियाल और आप कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने काफी पहले भाजपा में आ जाना चाहिए था। लेकिन उनके आने का समय शायद अभी था।
-मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।
कैलाश विजयवर्गीय बनें कर्नल की ज्वाइनिंग के सूत्रधार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) को भाजपा में शामिल कराने के सूत्रधार बनें। यह खुलासा खुद कर्नल कोठियाल ने किया। बकौल कोठियाल, वह और भूपेश उपाध्याय दिल्ली में जब विजय वर्गीय से मिले तो उन्होंने भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा दी। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिले। उनकी टीम के सदस्य भी भाजपा में शामिल होने को उत्सुक और उत्साहित थे।
अजय कोठियाल का परिचय
नाम - अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।
ये भी पढ़ें...स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक, पति लौटा तो इस हाल में मिली पत्नी
17 खूंखार आतंकियों को किया ढेर
अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि वह एक संस्था के जरिए नगर, कस्बों व गांवों में बेटियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। किशोरियों/युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। विषम परिस्थितियों में वे कैसे अपनी मदद कर सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।