फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़े गांव को बसाने के लिए राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की पहल, गोद लिया निर्जन गांव

Sat, 22 Sep 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
anil baluni - फोटो : file photo
विज्ञापन

भाजपा के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लाक के गैर आबाद गांव बौर को गोद लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है, इसके बाद अन्य गैर आबाद गांव को भी इसी मॉडल पर आबाद करने के प्रयास किए जाएंगे।

इस गांव को पुनर्जीवित करने के लिए मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे गांव पूर्व के स्वरूप में आबाद हो सके। इस संबंध में शीघ्र ही इस गांव के प्रवासियों के साथ बैठक की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

निर्जन गांवों को आबाद करने का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन की समस्या काफी भयावह बनती जा रही है। पहाड़ में गांव धीरे-धीरे खाली होते जा रहे हैं और राज्य की महान संस्कृति विलुप्ति के कगार पर है।

ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने राज्य की विशिष्ट संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि निर्जन गांवों को आबाद करने का यह प्रयास उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जो नौजवान रोजगार के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हुए हैं, उनको वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराकर रिवर्स माइग्रेशन की जाएगी।

इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उत्तराखंड के लाखों प्रवासी जो कि दिल्ली, लखनऊ, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर, जयपुर, मुंबई आदि शहरों में जाकर बस गए हैं, उनसे चर्चा कर गांव के पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें