फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: आज पतंजलि आएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, आचार्यकुलम के भवन का करेंगे उद्घाटन

Wed, 26 Sep 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।  

विज्ञापन


अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को दिनभर पतंजलि योगपीठ में तैयारियां चलती रहीं। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ पहुंचेंगे। वे यहां नवनिर्मित आचार्यकुलम के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

उनका स्वागत योगगुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण करेंगे। भवन के उद्घाटन के बाद अमित शाह समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम भी पतंजलि में ही करेंगे। पतंजलि में वे भाजपा के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें