फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले 7 लाख घरों में लगेंगे भाजपा के झंडे, ये बनाई रणनीति

Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश के सात लाख घरों में झंडे व स्टीकर लगाएगी। 12 फरवरी से शुरू होने वाले मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत यह लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को डिफेंस कालोनी स्थित अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वहीं दोपहर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम लोगों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम चलेगा। जिसमें पार्टी के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक अपने घरों में पार्टी के झंडे व स्टीकर लगाएंगे।
 

विज्ञापन

भाजपा ने दो मार्च तक प्रदेश में सात लाख घरों में झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने बताया कि झंडे व स्टीकर लगाने की फोटो सोशल मीडिया पर डाले जाएंगे।

सोमवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मनाया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता पार्टी के लिए पांच रुपये से एक हजार रुपये तक समर्पित करेंगे। इस राशि को चेक व नमो एप के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें