फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के एक कदम से आतंकवाद हुआ 'कंगाल': अमित शाह

Sun, 13 Nov 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
amit shah - फोटो : arunesh pathaniya
उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रवाना करने के लिए रविवार दोपहर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून पहुंचे। अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ रैली का संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की रचना में भाजपा की अहम भूमिका रही है। देवभूमि के विकास में आने वाले दिनों भाजपा की अ‌हम भूमिका रहेगी। उत्तराखंड को अटल ने बनाया था और अब इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवारेंगे। अपने संबोधन में शाह ने क‌हा कि बीजेपी का ट्रांसफार्मर लगाओ, बिजली खुद आ जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
amit shah
500 और 1000 के नोट बंदी पर शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने यह एतिहासिक कदम उठाया है। इस एक कदम ने एक झटके में आतंकवाद को कंगाल कर दिया है। इससे करोडों का कालाधन बर्बाद हो गया है। मिशन उत्तराखंड की कामयाबी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को दून में परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
rally
उन्होंने कहा कि राज्‍य में हेमकुंड साहिब, हरिद्वार, चारधाम हैं। देशभर के संत महात्मा साधु उत्तराखंड का रुख करते हैं। अगर कोई अच्छा शासक आता है तो राज्य का विकास होगा। राज्य के पास इतना कुछ होते हुए भी आज युवा पलायन कर रहा है। भ्रष्टाचार ने उत्तराखंड के विकास को रोक दिया है।

4 of 8
rally
कांग्रेस पार्टी ने राज्य में शराब घोटाला, खनन माफिया, भू‌माफिया को बल दिया और जब सत्ता हाथ से निकलने लगी तो तो एमएलए की खरीदफरोख्त में जुट गए। शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि 'रावत जी उत्तराखंड में एमएलए का व्यापार करने से विकास नहीं होगा।' शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार जिस राज्य में रही वहां विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
amit shah
केंद्र में ढाई साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। सरकार बनने से पहले हमने वचन लिया था कि अगर देश कि जनता मोदी की पीएम बनने का मौका देती हो देश से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे और मोदी जी ने ये साबित किया है। इन ढाई सालों में  विरोधी भी प्रधानमंत्री पर भ्रष्टचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। नोट ‌बंदी की प्रक्रिया से बसपा, आप, कांग्रेस, सपा में हाय तोबा मची है।
विज्ञापन

6 of 8
अमित शाह - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि वन रैंक पेंशन का काम पीएम मोदी ने पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने फौजियों के अकाउंट में 55 सौ करोड़ रुपए भेजने का काम किया है। कांग्रेस को वन रैंक वन पेंशन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह समस्या उनकी दादी के समय से है। कांग्रेस के शासन में फौजियों को जहां सीमा पर गोली चलाने के लिए ऑर्डर लेने जाना पड़ता था, वहीं भाजपा के समय में सीधा ऑर्डर है गोली का जवाब गोली। जवान आंतकियों के घर में घुस कर उन्हें मार गिरा रहे हैं। सीमाओं की सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है। जिसके बाद अमित शाह ने परिवर्तन रथ को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

7 of 8
rahul gandhi
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कोई चार करोड़ की गाड़ी लेकर चार हजार रुपए निकालने बैंक जाता है क्या। दिखावा करना ही था तो कम से कम गाड़ी तो छोटी लेकर जाते। कांग्रेस ने 70 साल तक देश चलाया और जो कालाधन बढ़ाया वो बगैर किसी कठोर कदम उठाये कम नहीं हो सकता है। नोट बंदी से कालाबाजारियों का पैसा बर्बाद हो गया है। बीजेपी हर साल उत्तराखंड में 26 हजार करोड़ रुपए ज्यादा भेजती है, लेकिन यह पैसा कहा जाता है इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
​मंच पर शाह के साथ केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी, भगत ‌सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, सपताल महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, त्रिवेंद्र रावत, श्याम जाजू सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर देहरादून के पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पहुंचे।  जहां से वे बन्नू स्कूल स्थित रैली स्थल पर सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। वह यहीं से परिवर्तन रथ यात्रा के दो रथों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें एक रथ कुमाऊं मंडल के लिए निकलेगा, जबकि दूसरा गढ़वाल मंडल में भ्रमण करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें