फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा में गरजे भट्ट, कांग्रेस का उत्तराखंड में सफाया तय

Tue, 15 Nov 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बोलते अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मसूरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह रथयात्रा सोमवार सुबह 11 बजे गांधी चौक पर पहुंची। लेकिन निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से पहुंचने के चलते काफी संख्या में कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि परिवर्तन रथयात्रा में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर लगता है कि कांग्रेस का उत्तराखंड से सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर केंद्रित है। भट्ट ने सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं।

नोटबंदी से राजनीतिक दलों में बौखलाहट
उन्होंने कहा कि हाल ही में काला धन निकालने और आतंकवाद पर शिकंजा कसने के लिए प्रधानमंत्री ने जो पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए, उससे कई राजनीतिक दलों में बौखलाहट है। क्योंकि उनके पास काला धन जो है। उन्होंने कहा कि यह देश के आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी था। इसका लोगों ने चौतरफा स्वागत किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मंत्री खजान दास और विधायक गणेश जोशी ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, भाजयुमो अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल सिंह, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, अनीता सक्सेना, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, अनीता पुंडीर, अजय भंडारी, विजय रमोला, धर्मपाल सिंह पंवार, अमित और मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें