फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पैनल तैयार, अब बोर्ड बैठक का इंतजार

Thu, 12 Jan 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
भाजपा की दिल्ली में जुटे प्रदेश चुनाव समिति के पदाधिकारी बुधवार देर शाम तक 70 सीटों के लिए पैनल तैयार करने में जुटे रहे। हर सीट से न्यूनतम तीन दावेदारों को पैनल अनिवार्य रूप से समिति को तैयार करना है। पैनल को लेकर तमाम विधानसभाओं के दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में शाम 6 बजे शुरू हुई बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने पार्टी विभिन्न दावेदारों के बायोडॉटा पर मंथन शुरू किया। दावेदारों का पैनल तैयार करने में 26 सीटिंग विधायकों और कांग्रेस से आए 10 पूर्व विधायकों का नाम लगभग तय है। हालांकि पैनल में आने के बाद 36 विधायकों व पूर्व विधायकों का टिकट तय नहीं माना जा सकती है।

इस पर अंतिम निर्णय केंद्रीय संसदीय बोर्ड लेगा कि इन 36 में किस किस का पत्ता साफ किया जाना है। इसके लिए पार्टी अपने आंतरिक सर्वे, आरएसएस के सर्वे और विधानसभाओं की समीक्षा रिपोर्टों का आधार बनाएगा। बीते चुनाव में कम एक हजार से कम अंतर से जो भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारे हैं उनको भी पैनल में शामिल किया गया है। ऐसे लगभग 10 विधायक हैं, जो बेहद कम अंतर से वर्ष 2012 का चुनाव हारे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा अल्पसंख्यकों के लिए कुमाऊं और गढ़वाल से दो दो टिकट देने के लिए अल्पसंख्यक दावेदारों को पैनल में लिया जाना है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सहित चारों पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य सदस्य देर रात तक बैठक में मौजूद है।
विज्ञापन

संसदीय बोर्ड जुटेगा मकर संक्रांति के बाद

बीजेपी
चुनाव सीमिति की बैठक देर रात तक चलती रही। संभावना है कि गुरुवार को सुबह भी कुछ बायोडाटा पर चर्चा होगी, जिसके बाद अंतिम पैनल तैयार होगा। पैनल पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की रविवार को संभावित बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाना है। सूत्रों की माने तो कुछ दावेदारों को केंद्रीय लीडरशिप से ऐसे संकेत मिले हैं कि उनका टिकट तय है।

बागियों की पक्की नहीं मनचाही सीट
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 10 बागियों के नाम पैनल में हैं, लेकिन कुछ का टिकट कटने या फिर पसंद की सीट से टिकट लड़ना पक्का नहीं है। हरक सिंह रावत के लैंसडोन व यमकेश्वर विधानसभा और अमृता रावत के रामनगर से नए क्षेत्र में जाने की चर्चा सियासी गलियारों में है। सूत्रों के मुताबिक इनकी दावेदारी वाली सीट के साथ पैनल में बागियों का नाम उस विधानसभा से भी गया है, जहां से वर्ष 2012 में वे चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें