फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा इस्तेमाल करेगी ये मजबूत हथियार

Thu, 12 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
चुनावों में कोरी आरोप प्रत्यारोप की सियासत से भाजपा एक कदम आगे बढ़कर सूचना के अधिकार के सहारे कांग्रेस पर हमला करेगी। सरकार जिसे अपनी उपलब्धि गिना रही है, भाजपा लंबे समय से ऐसे मुद्दों पर आरटीआई के माध्यम से जानकारियां जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


अब सूचनाओं को पार्टी विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जनता के बीच लाने की तैयारी में है। केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण, केंद्र पोषित योजनाएं के अलावा खनन और आबकारी जैसे मुद्दों पर पार्टी ने होमवर्क किया है। चुनावी जंग में आरटीआई के तथ्यों के साथ हमला करने की इस रणनीति में टारगेट सीएम हरीश रावत रहेंगे।

भाजपा लगभग एक वर्ष से आरटीआई से सूचनाएं एकत्रित करने की एक्सरसाइज कर रही है। अजेंद्र अजय सहित कुछ नेता इसपर काम कर रहे हैं।

जुटा रखे हैं कांग्रेस के खिलाफ दस्तावेज

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala
पार्टी जानकारों का मानना है कि सूचना के अधिकार में मिलने वाली जानकारियां खोखले आरोपों से कहीं अधिक कारगर साबित होती हैं।

सीएम आवास पर चाय नाश्ते के करोड़ों के बिल से पार्टी शुरूआत भी कर चुकी है, लेकिन अब सियासत चरम पर पहुंच गई है। आरटीआई की इस रणनीति से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने की उम्मीद भाजपा लगा रही है।

आरटीआई से इतर भी जुटाए दस्तावेजों पर पार्टी काम रही है, जिसमें सीएम की घोषणाएं, लांच की योजनाओं और टेंडर प्रक्रिया से संबंधित मामले हैं। युवाओं को ध्यान में रखकर नियुक्तियों और रोजगार से संबंधित मामलों पर भी पार्टी हमला करेगी।

केंद्रीय फंड का सच आएगा सामने

बीजेपी
कांग्रेस लगातार केंद्र के बहाने भाजपा पर केंद्र की फंडिंग पैटर्न पर सवाल खड़े करती रही है। केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत पर्याप्त फंड नहीं मिलने का आरोप सीएम हरीश रावत लगातार उठा रहे हैं।

भाजपा की सीनियर लीडरशिप कई मंचों से इसका खंडन करती रही है, लेकिन अब आरटीआई के माध्यम के एकत्रित जानकारियों को भी रखा जाएगा। अर्द्धकुंभ को लेकर कांग्रेस सरकार केंद्र पर पर्याप्त फंड नहीं देने का आरोप लगाती रही है।

भाजपा ने अर्द्धकुंभ मेला 2016 में केंद्र से विभिन्न निर्माणों के लिए जो आरटीआई में जानकारी मांगी है। इसी तरह केंद्र से पुनर्निर्माण के लिए मिले फंड, केंद्र पोषित योजनाएं जैसे योजनाओं के तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ पर हुए खर्च पर है नजर

केदारनाथ - फोटो : AmarUjala
केदारनाथ सहित चार धाम में पुनर्निर्माण से लेकर उसके प्रचार प्रसार में खर्च की धनराशि पर भी भाजपा हमलावर होगी। पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों पर भाजपा ने जानकारियां जुटाई हैं।

केंद्र से निर्माण के लिए मिले फंड पर भाजपा अनियमितताओं के आरोप लगाती रही है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के फंड के उपयोग को लेकर भी भाजपा ने टारगेट पर रखा है। इसी के साथ केदारनाथ धाम के प्रचार प्रसार के लिए बनाई फिल्म अथवा टीवी सीरियल पर खर्च को लेकर खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें