फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की ‘घुट्टी’ पी नए सदस्यों के सत्यापन में जुटेंगी BJP

Mon, 13 Jul 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ‘घुट्टी’ पीने के बाद भाजपाई अब उत्तराखंड में नए सदस्यों के सत्यापन का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल यह तय सीमा 31 जुलाई तक है लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय से जिलेवार मिला नए सदस्यों का डाटा जिला कार्यालयों में भेजा जा चुका है और अब मंडलों में भेजने की तैयारी है।

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सदस्यता अभियान के बाद अब संपर्क व प्रशिक्षण अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और अभियान के जिला प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि बैठक में संपर्क, सत्यापन और प्रशिक्षण पर जोर रहा। एक महीने पहले तक राज्य के भीतर 15.86 लाख सदस्य बन चुके थे। अब अपने क्षेत्र में जो भी नेता या कार्यकर्ता सौ नए सदस्यों का सत्यापन कर सदस्यता फार्म भरवाएगा, वही पार्टी का सक्रिय सदस्य माना जाएगा।
विज्ञापन


तीरथ ने बताया कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। केंद्र से मिला नए सदस्यों का डाटा प्रदेश मुख्यालय से जिला मुख्यालयों तक पहुंचा दिया गया है। सदस्यता अभियान के लिए जो दूरभाष नंबर चालू किया गया था, उसी तरह का नंबर अब सत्यापन के लिए भी चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें