फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन, लगाए 'राफेल पर राहुल फेल के नारे'

Sat, 16 Nov 2019 08:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कांग्रेस ने झूठ का बवंडर रचा था, जवाब मिल गया- नड्डा
विज्ञापन
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना लिए हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मुद्दे पर आक्रामक प्रचार करने का फैसला किया है। आज राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी के झूठ के खिलाफ देहरादून में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ 'राफेल पर राहुल गांधी फेल' के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की कोशिश की। उन्हें पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। कहा कि राहुल ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में राहुल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर कुशाल राणा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, गंभीर पंवार, रमेश खंडूरी, रूपचंद शर्मा, मनोज खरोला, सुनील रतूड़ी, सपना शर्मा, अनिल, अभिलाष आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

मोदी जी को बदनाम करने की कोशिश की

राफेल के मुद्दे पर राहुल फेल है, ये सुप्रीम कोर्ट ने डिक्लेयर कर दिया। राहुल ने जिस प्रकार से आरोप-प्रत्यारोप करके मोदी जी को बदनाम करने की कोशिश की। विदेश में जाकर राफेल का मुद्दा उठाकर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया। एक सम्मानित दल का नेता होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। देश की न्याय व्यवस्था ने बृहस्पतिवार को साबित कर दिया, उसमें कोई साजिश नहीं हुई है, उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं है। हमें तय किया है कि पूरे देश में और उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के लोग जिला कार्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
- श्याम जाजू, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें