फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार, अभी कईं और मुकदमे, गिरफ्तारियां होंगी

Sat, 16 Nov 2019 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)

सार

  • रुद्रपुर और गदरपुर पहुंची एसआईटी की जांच
  • दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में दस छात्रों से पूछताछ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की आंच रुद्रपुर और गदरपुर पहुंच गई है। पुलिस और एसआईटी की टीम ने 10 छात्रों से पूछताछ की है। इनमें आधे छात्र जांच में सही पाए गए हैं। इधर, अब तक जांच में करीब पौने नौ सौ विद्यार्थियों का सत्यापन हो चुका है और चार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति में से एक तिहाई ही पात्र विद्यार्थियों को मिल पाई है। एसएसपी ने कुछ और शैक्षिक संस्थानों पर मुकदमे और गिरफ्तारियां करने की बात कही है।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले की अब तक की जांच के बाद जसपुर, बाजपुर और सितारगंज थाने में एसआईटी शैक्षणिक संस्थानों और दलालों के खिलाफ नौ केस दर्ज हो चुके हैं। जसपुर और बाजपुर के विवेचक पांच दलालों को सलाखों के पीछे भेज चुके हैं। फरार चल रहे तीन दलालों की सरगर्मी से तलाश हो रही है।

एसआईटी ने घोटाले में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के बाद अब जांच के दायरे में रुद्रपुर और गदरपुर को लिया है। पुलिस और एसआईटी की टीमों ने यहां छात्रवृत्ति लेने वाले 10 विद्यार्थियों से पूछताछ की है। रुद्रपुर में पूछताछ की जद में आए पांच छात्रों का सत्यापन पुलिस को ठीक मिला है। पुलिस शैक्षिक संस्थानों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। बहुत जल्द पुलिस टीम शैक्षिक संस्थानों में जांच के लिए जाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


अब तक की विवेचना में साफ हुआ है कि दलाल अपने एजेंटों के माध्यम से उनके दस्तावेज एकत्र करने के बाद उनका शैक्षिक संस्थानों में फर्जी प्रवेश दर्शाकर छात्रों के नाम छात्रवृत्ति निकलवा लेते थे। हालांकि पुलिस अभी समाज कल्याण विभाग के बजाय पहले शैक्षिक संस्थानों को जांच के दायरे में लेने की तैयारी कर रही है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक घोटाले को लेकर साढ़े आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों का सत्यापन कराया जा चुका है। चार करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति में से एक तिहाई छात्रवृत्ति ही सही पाई गई है। दो तिहाई छात्रवृत्ति गलत पाई गई है। फिलहाल जांच जारी है और अभी कईं और मुकदमे, गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में पकड़े गए आरोपियों को जेल

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश चंद्र आर्या को बताया गया कि पुलिस ने शुक्रवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में फरार चल रहे शशांक जैन, रमेश अग्रवाल, आनंद प्रकाश गर्ग एवं अनिल कुमार को मुजफ्फरनगर, नई दिल्ली और हापुड़ से गिरफ्तार किया है।

चारों पर समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। उक्त आरोपियों के खिलाफ भीमताल थाने में आईपीसी की धारा 420, 466, 467, 468, 471, 468, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज है। शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने चारों को जमानत देने की गुहार लगाई, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा ने आरोपियों को जमानत देने का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें