फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव बन तीरथ सिंह रावत पहुंचे BJP ऑफिस, हुआ स्वागत

Mon, 06 Feb 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चौबट्टाखाल के विधायक तीरथ सिंह रावत पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पार्टी कार्यालय पहुंचे। तीरथ सिंह रावत को एक दिन पहले ही पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी दफ्तर में पहुंचने पर डॉ. देवेंद्र भसीन, विनय गोयल, उमेश अग्रवाल और नरेश बंसल आदि ने स्वागत किया।

गौरतलब है कि चौबट्टाखाल से विधायक तीरथ सिंह रावत को इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट न देकर कांग्रेस से भाजपा में आए सतपाल महाराज को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा था कि इसके चलते तीरथ की नाराजगी को रोकने के लिए पार्टी उन्हें संगठन में पद दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें