फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

Thu, 03 Sep 2026 07:47 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 10 को पूर्व सैनिक सम्मेलन हल्द्वानी में और सिख सम्मेलन रुद्रपुर में होगा।
विज्ञापन
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा ने उत्तराखंड पर फोकस बढ़ाया है। इस साल लगातार शीर्ष नेतृत्व का दौरा और कार्यक्रम होते रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मई में देहरादून पहुंचे थे, अब उनका हल्द्वानी और रुद्रपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अनुसार नौ सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी में होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बताया कि नौ को ही कोर कमेटी की बैठक होगी। 10 को पूर्व सैनिक सम्मेलन हल्द्वानी में और सिख सम्मेलन रुद्रपुर में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें