उधर, भाजपा अध्यक्ष के हरिद्वार में पीएम मन की बात सुनने के कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी है। बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं हो रहा है। अंकित हत्याकांड में न्याय नहीं मिल रहा है। जेपी नड्डा पीएम के मन की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। लेकिन पीएम और पीएम लोगों की समस्याओं का सुनने का समय नहीं है। इस पर भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए कॉलेज झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शाम को जेपी नड्डा वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
हरकी पैड़ी पर किया पूजन
जेपी नड्डा ने रविवार शाम को हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की।
ये भी पढ़ें...बाघ की होगी घर वापसी: यमुना का पानी उतरते ही लौट सकता है राजाजी का बाघ, पड़ोसी राज्य के जंगलों में देखा गया