जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में सीएम देंगे रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी अवसर मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में अब तक की रिपोर्ट दे सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने में सरकार की ओर से राज्य विकास में किए गए कार्यों और फैसलों का रिपोर्ट कार्ड भी रखा जाएगा।
ये हैं कार्यकारिणी के सदस्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत।