अस्पताल में भर्ती रावत
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जयराम आश्रम मोड़ के पास एक कार से टकराकर उनकी कार पलट गई। सांसद को सिटी अस्पताल ले जाया गया और जांच की गई। पैर और हिप्स बोन में दर्द की शिकायत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई।
डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सांसद तीरथ सिंह रावत को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दर्द को देखते हुए उन्हें विस्तृत जांच की सलाह दी गई है। कुछ देर डामकोठी में आराम करने के बाद वे ऋषिकेश एम्स रवाना हो गए।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि टक्कर मारने वाली सफेद कार की तलाश की जा रही है। कार दिल्ली से देहरादून की ओर जा रही थी। इधर, सांसद के घायल होने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लग गया।
सांसद तीरथ सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश रवाना होने से पहले विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पंकज सहगल, नरेश शर्मा, राजेश लखेड़ा, मनोज जखमोला, कन्हैया खेवडियर, सन्नी पंवार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने डामकोठी पहुंचकर उनका हाल जाना।
दोपहर करीब 12 बजे सभी को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर लाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, ट्रामा सर्जरी कंसलटेंट डॉ. अजय कुमार, न्यूरो सर्जरी के डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डाइबिटिक विभाग की टीम के सदस्यों ने उनकी जांच की। सांसद सहित सभी अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
उनका संयुक्त चिकित्सकीय दल की निगरानी में वीआईपी वार्ड में उपचार चल रहा है। एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उनका अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराया गया। सांसद की गर्दन, पीठ और बाएं कूल्हे में दर्द की शिकायत है।
उनके पूरे शरीर का पैन सीटी परीक्षण कराया गया। इसमें स्थिति सामान्य पाई गई। सिर या हड्डी में कोई फ्रैक्चर नहीं है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीन प्रोटोकॉल प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. आरएस मित्तल, डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी, डीएमएस डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।