बंगाल में स्थिति यह हो गई है कि जो जयश्रीराम कहते है उन्हें षडयंत्र के तहत जेल भेजा रहा है। लेकिन इससे भाजपा का विजयी रथ रूकने वाला नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा को इस बार तमाम षडयंत्र के बावजूद 41 प्रतिशत वोट मिला है।
भाजपा ने 18 सीटें जीती है। उन्होंने दावा कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल मे भाजपा की चुनाव बनेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय, शिवप्रकाश आदि को साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह देश अब कम्न्युनिस्ट विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता। बंगाल समेत पूरे देश से उनका जनाधार खत्म हो रहा है। साक्षी महाराज ने राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इस चुनाव में राममंदिर का मुददा हावी नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने अपने घोषणापत्र में अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण की प्रतिबधता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र बलवान बनेगा फिर राममंदिर बने तो यह बेहतर है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसके लिए कमेटी बनाए जाने और दो महीने तक भी समय देने पर उन्होंने स्वागत किया। साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिव ईश्वरीय शक्ति है जो 130 करोड़ आमजन का उद्धार करने के लिए अवतरीत हुई है।
उन्होंने मोदी सरकार की तरफ से पारदर्शी, भ्रष्टाचारविहीन और जवाबदेह शासन का संकल्प दोहराते हुए कहा कि किसानों, व्यापारियों, देश पर शहीद हुए जवानों के बच्चों समेत सभी वर्गों के लिए यह सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।