फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Dec 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
पुरोला से भाजपा विधायक मालचंद को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी है। धमकी दो अलग-अलग नंबरों से दी गई है।
विज्ञापन


विधायक के अनुसार धमकी देने वाला खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बता रहा था। थाना पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक मालचंद की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार बीते शनिवार को रात करीब आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उनके लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच भी की। धमकी दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के अनुसार धमकी देने वाले ने खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बताया। उन्होंने थाना पुलिस से धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही खुद की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें