कैंट बोर्ड ने 10 अप्रैल को पारित किया था प्रस्ताव
केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत छावनी परिषद ने लैंसडौन का नाम जसवंत गढ़ करने के संबंध में बीती 10 अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। इस बारे में आम जनता से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। कैंट बोर्ड के प्रस्ताव के विरोध में विभिन्न संगठन लामबंद होने लगे हैं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा
लैंसडौन के नाम परिवर्तन को लेकर रक्षा मंत्री से मिलेंगे कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप
लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी किए जाने के छावनी बोर्ड लैंसडौन द्वारा पारित प्रस्ताव के जनविरोध को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने रक्षा मंत्री से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा लैंसडौन की जनता की बातें सुनकर रक्षा मंत्री से मिलने का समय मांगा गया है। रक्षा मंत्री के विदेश यात्रा से वापस आने पर लैंसडौन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय मिलेगा। बताया कि उनके नेतृत्व में लैंसडौन के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर नाम परिवर्तन से पैदा होने वाली कठिनाइयों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कर नगर का नाम यथावत रखने का अनुरोध करेगा।