फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुल पर लटकी भाजपा विधायक की कार, बड़ा हादसा टला

Tue, 04 Sep 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विधायक की कार पुल में कुछ इस तरह लटक गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

क्षेत्र के गांगी गिधौर गांव में युवक के डूबने की सूचना पर परिजनों को सांत्वना देने जाते समय विधायक पुष्कर सिंह धामी की कार खनारा नदी के पुल पर निर्माणाधीन अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से लटक गई। हादसे में विधायक समेत कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को खींचकर सड़क पर लाया गया। 

विज्ञापन


विधायक धामी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह अपनी इनोवा कार से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रमोद जोशी, गनर लक्ष्मण सिंह और चालक कौशल के साथ गांगी गिधौर में कामन नदी में डूबे रजत सिंह राणा के घर परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे।

बिरिया-दियां रोड पर खनारा नदी में पुल से कार गुजर रही थी कि निर्माणाधीन अप्रोच रोड पर कार कुछ दूर जाने के बाद पुल से एक ओर लटक गई। उन्होंने बताया कि लोनिवि ईई को फोन पर मरम्मत और अप्रोच रोड न बनने तक तत्काल सड़क बंद का बोर्ड लगाने के निर्देश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराएं  

pushkar singh dhami
विधायक धामी ने बदहाल सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं कराए जाने पर सोमवार को फोन पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। जल्द प्रस्ताव भेजे जाएं और उनको भी अवगत कराया जाए, जिससे मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो सकें।

कहा कि देवकला-कुटरी, कंजाबाग-बगियाघाट, झनकट-सबौरा, गांगी लिंक रोड, टिगरी चौराहा लिंक रोड, नगरा तराई- मेलाघाट रोड, पकड़िया रोड समेत अनेक मार्ग भी बदहाल हैं। इसके लिए ईई को मरम्मत शुरू न होने तक वैकल्पिक तौर पर तत्काल गड्ढों के भरने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें