फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, बोले-दोषी पाया गया तो राजनीति छोड़ दूंगा, नार्को टेस्ट कराएं

Fri, 30 Jan 2026 01:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि अगर मामले में वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन
अरविंद पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को डीजीपी से मिलकर धोखाधड़ी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जमीन की धोखाधड़ी से संबंधित प्राथमिकी में विधायक के भाई व अन्य संबंधी नामजद हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के नार्को टेस्ट की मांग भी की।

विज्ञापन


डीजीपी से मिलकर पुलिस मुख्यालय से बाहर आए पांडेय ने कहा कि अगर उनका परिवार दोषी पाया जाता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। विधायक पांडेय ने कहा कि वह यह पैरवी करने कतई नहीं आए हैं कि प्राथमिकी झूठी है या काल्पनिक है। वह बस यह चाहते हैं कि सच सबके सामने आए। लिहाजा उन्होंने डीजीपी से मिलकर मांग उठाई है कि दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाए।
 

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में प्री एसआईआर के तहत एक से 15 फरवरी तक विशेष अभियान, दूसरे चरण में इन पर रहेगा फोकस

ताकि, दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस मामले की तह तक पहुंचा जाए। अगर उनका परिवार दोषी पाया जाता है तो उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। वह किसी को भी बचाने के पक्ष में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच का समर्थन किया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 20 जनवरी को बाजपुर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें पांडेय के जीजा, बड़े भाई और चाचा के बेटे को नामजद किया गया है। विधायक ने मांग की है कि दोनों पक्षों का लाई डिटेक्टर, पॉलीग्राफ, माइंड मैपिंग और नार्को टेस्ट कराया जाए। ताकि सब कुछ साफ हो सके।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें