मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं स्थायी समिति की आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली बैठक में उत्तराखंड की ओर से मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए तय जनसंख्या मानकों में संशोधन सहित कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।
स्थायी समिति की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के पुनर्निर्माण के लिए मानकों में संशोधन का प्रस्ताव भी आ सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड सरकार की ओर से कई अहम मुद्दे रखे जाएंगे।