फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, आधा घंटा की बाबा केदार की पूजा-अर्चना

Mon, 13 May 2019 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे रात्रि प्रवास के लिए धाम में ही रुकी हुई हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से बताया गया कि सोमवार को 8 बजे केंद्रीय मंत्री गुप्तकाशी से गौरीकुंड के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


यहां से वे साढ़े नौ बजे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से पालकी में धाम के लिए रवाना हुईं। जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली में अल्प विश्राम के उपरांत वे ढाई बजे केदारनाथ पहुंचीं। यहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने उनकी अगुवानी की।

इसके बाद वे मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। करीब आधा घंटे तक पूजा के बाद मंदिर से बाहर आईं और परिक्रमा की। उन्होंने धाम में देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे बाबा के भक्तों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इससे पहले बीते रविवार को केंद्रीय मंत्री गुप्तकाशी पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें