डोकलाम विवाद सुलझने के बाद बीजेपी के मंत्री ने चीन की खुलकर मुखालफत की। उन्होंने भारत-चीन व्यापार को लेकर भी बहुत कुछ कहा। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने महाराज ने कहा कि व्यापार और धमकाना एक साथ नहीं चल सकता। जनता को चीनी सामान का खुलकर बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पलायन के मामले में उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी के पास पूरे उत्तराखंड से कई सुझाव आ रहे हैं। इन्हें कंपाइल किया जा रहा है।
चीन के साथ पिछले दिनों दोकलम विवाद के दौरान कई बार उत्तराखंड का भी जिक्र आया। उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरें भी आईं। इस पर पूरी त्रिवेंद्र सरकार ने संयमित रुख अख्तियार किए रखा।