फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेता पर बीजेपी मंत्री का बयान, कशमीरी छात्रों को लेजाकर ठीक नहीं किया, पुलिस दर्ज करे मुकदमा

Wed, 20 Feb 2019 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद कशमीरी छात्रों पर उठ रहे सवालों को देखते हुए पीडीपी के सांसद देहरादून से तकरीबन 100 छात्रों को वापस जम्मू-कश्मीर ले गए हैं। इसके बाद बुधवार को इस बात को लेकर बीजेपी नेताओं में खासा उबाल बना रहा। 

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने बयान में कहा कि कशमीरी छात्रों को उत्तराखंड से ऐसे ले जाना ठीक नहीं है। पीडीपी सांसद उन छात्रों के परिवार के सदस्य नहीं है और न ही उनके माता पिता हैं।
 

ऐसे में वे किसी भी छात्र को ऐसे कैसे ले जा सकते हैं। छात्र यहां पढ़ने आए थे उनकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की थी। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसे लेकर पुलिस को पीडीपी नेता पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के सांसद फैयाज अहमद मीर की अगुवाई में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी छात्र-छात्राओं से भेंट की और छात्रों से पूछा कि उन्हें किस तरह का खतरा है और किसको सुरक्षा की जरूरत है। 

इसके साथ ही उन्होंने बीजापुर गेस्टहाउस जाकर सीएम त्रिवेंद्र से भी वार्ता की। जिसके बाद वह देर रात ही 100 कश्मीरी छात्रों संग कश्मीर के लिए रवाना हो गए। हालांकि 
जब छात्रों से पूछा गया कि क्या उन्हें कमरे में बंद करके रखा गया था। छात्राओं ने इससे इंकार कर दिया। साथ जी किसी भी तरह के खतरे से भी इंकार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें