लेकिन इस बार केंद्रीय नेतृत्व उन्हें टिकट देता है तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। इससे पहले नैनीताल लोकसभा सीट से यशपाल आर्य भी टिकट का दावा ठोंक चुके हैं। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी के चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छा जाहिर करने के बाद आर्य ने टिकट की दावेदारी की।
सियासी हलकों में ये चर्चा भी गरम है कि यदि पार्टी ने राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा से प्रत्याशी बनाया तो फिर टिहरी लोस सीट से रानी राजलक्ष्मी का टिकट कट सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी पांच में से एक सीट पर ही महिला को प्रत्याशी बनाएगी। इसके अलावा आरक्षित कोटे से अल्मोड़ा सीट के लिए पार्टी के पास अजय टम्टा, रेखा आर्य और यशपाल आर्य के विकल्प हैं। लेकिन आर्य की प्राथमिकता नैनीताल है।