फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को हो सकता है नेता प्रतिपक्ष का एलान

Tue, 09 Feb 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की आगामी 14 फरवरी को रामनगर के ढिकुली में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन होने की पूरी संभावना है। क्योंकि विधानसभा का बजट सत्र निकट है, इसलिए यही माना जा रहा है कि इसी दिन नेता प्रतिपक्ष के चयन की औपचारिकता पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश भी मौजूद रहेंगे। सभी विधायकों को चार बजे रामनगर में होने वाली इस बैठक में पहुंचने के निर्देश पार्टी की तरफ से भेजे गए हैं।

भाजपा विधायक मंडल की भी बैठक
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और प्रदेश टीम के गठन के बाद अब आगे की राह पकड़ ली है। 14 फरवरी को भाजपा ने रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में प्रदेश की नई टीम और विधानमंडल दल की दो अलग अलग बैठकें बुलाई हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार ने इस आशय का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक 14 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी जो कि चार बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे और दो केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्य और अन्य सूचित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इसी दिन 14 फरवरी को यहीं पर शाम चार बजे से भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन कर दिया जाएगा।

नए नेता प्रतिपक्ष का इम्तिहान लेगा बजट सत्र
आगामी बजट सत्र में नए नेता प्रतिपक्ष को इम्तिहान के दौर से गुजरना होगा। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बने अजय भट्ट को एक महीना हो गया है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अभी उन्हीं के पास है। मार्च के प्रथम सप्ताह में बजट सत्र प्रस्तावित है और यह सत्र अन्य के मुकाबले लंबा भी चलेगा। इसलिए जो भी नया नेता प्रतिपक्ष होगा, उसके अपनी रणनीति बनाने के लिए समय की दरकार होगी।

कम से कम इतना समय तो चाहिए ही कि जितने में विधानमंडल दल को अपने हिसाब से अलर्ट कर सके। फिलहाल जिन दो नामों को लेकर नेता प्रतिपक्ष की चर्चा हो रही है, उसे लेकर पार्टी विधानमंडल दल में कयासबाजियों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें