भाजपा महिला मोर्चा 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकालने के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया, मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे।
इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। उनके अनुभव और यादों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। शौर्य स्थल के साथ जगह जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर वीर सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। नौटियाल ने कहा, तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता को भी सुनिश्चित की जाएगी।