फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

Wed, 02 Apr 2014 12:34 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार संसदीय सीट पर सपा के सैनी कार्ड से भाजपा की मुश्किल बढ़ सकती है। पंचायत चुनाव की राजनीति करने वाली अनिता सैनी हरिद्वार से सपा प्रत्याशी घोषित हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!

सैनी समुदाय को भाजपा का वोटर माना जाता है। और, अन्य दलों से टिकट मांग रहे सैनी नेताओं की नाराजगी भी सपा प्रत्याशी को काफी कुछ सपोर्ट कर सकती है। समाजवादी पार्टी का हरिद्वार का टिकट एक रणनीति का हिस्सा है।

सैनी को टिकट देकर सपा ने चली अपनी चाल

पश्चिमी यूपी से हरिद्वार तक सैनी बिरादरी फर्स्ट वोटिंग भाजपा के लिए करती है। इसलिए सैनी समुदाय को भाजपा वोटर के रूप में देखा जाता है। लेकिन सपा ने हरिद्वार से अनिता सैनी को टिकट देकर अपनी चाल चल दी।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

महत्वपूर्ण बात यह है कि बसपा से अंतरिक्ष सैनी, कांग्रेस से रामसिंह सैनी व भाजपा से श्यामवीर सैनी टिकट के दावेदार थे। लेकिन सभी को अपने दलों में निराशा हाथ लगी। इनकी नाराजगी का फायदा भी सपा प्रत्याशी को मिल सकता है।
विज्ञापन

टिकट से मच गई खलबली

हरिद्वार संसदीय सीट पर सैनी मतदाताओं की संख्या एक लाख से ज्यादा बताई जाती है। और, टिकट किसी को नहीं मिला। सपा ने इसीलिए सैनी समाज को हरिद्वार से टिकट देकर खलबली मचा दी।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

सपा प्रत्याशी में कितना दम है यह तो समय ही बताएगा लेकिन एक बात जरूर है कि सपा प्रत्याशी अनिता सैनी को जितना भी वोट पड़ेगा उससे सर्वाधिक नुकसान भाजपा को ही होगा। इसलिए चुनाव से पहले भाजपा को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें