फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के होटल में भाजपा नेत्री चला रही थी सेक्स रैकेट, सामने आए कई शर्मनाक खुलासे

Fri, 16 Jun 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
sex racket - फोटो : amarujala
विज्ञापन
छापा पड़ने के बाद से सेक्स रैकेट की सरगना फरार है, लेकिन अब इस मामले में बड़े और शर्मनाक खुलासे सामने आ रहे हैं। भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हेमा रावल जिस होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी वह कांग्रेसी नेता का है।
विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने मंगलवार को जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस मामले में सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में गिरफ्तार दोनों संचालिकाओं के बयान से भाजपाई सियासत में भूचाल आ गया है।

भाजपा ने आनन-फानन में  भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य हेमा रावल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

कांग्रेस नेता का है एक होटल

देह व्यापार
पुलिस फरार आरोपी गिरोह सरगना भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा सेक्स रैकेट संचालिकाओं के कब्जे से बरामद युवती से जिन दो होटलों में बलात्कार हुआ उनके संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

उनमें से एक होटल एक कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट की पकड़ी गई दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना के रूप में एक भाजपा नेत्री हेमा रावल का नाम बताया है।

गिरोह की फरार सरगना हेमा रावल की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मंगलवार को मारा था छापा

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
इस सनसनीखेज खुलासे की शुरुआत मंगलवार को उस वक्त हुई जब शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर प्रेमनगर स्थित एक मकान में छापा मारा था।

इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों (यशपाल निवासी थिथकी और बॉबी निवासी तांसीपुर मंगलौर) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं सैक्स रैकेट का संचालन करती है। इन चारों के कब्जे से पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक युवती को भी बरामद किया था। पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया था कि वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था।
 
विज्ञापन

दो अलग-अलग होटलों में चार बार हुआ बलात्कार

demo pic - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती के मुताबिक मंगलवार को भी दो अलग-अलग होटलों में उससे चार बार बलात्कार हुआ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पीड़ित महिला के साथ उन दोनों होटलों में पहुंची जहां उससे बलात्कार हुआ था।

इनमें से एक होटल गणेशपुर क्षेत्र में है। सेक्स रैकेट संचालित करने वाली दोनों महिलाओं और पुरुषों का चालान कर जेल भेज दिया गया। हेमा से जुड़े लोग इसे राजनीतिक साजिश बताते हैं।

इस संबंध में आरोपी भाजपा नेत्री हेमा रावल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा। 

भाजपा नेत्री को किया निष्कासित
भाजपा जिलाध्यक्ष, डॉ. कल्पना सैनी ने बताया कि हेमा रावल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य थी, लेकिन पार्टी ने उसे अब छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन क्यों किया गया इसके जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बाद में बताया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें