तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी
भाजपा के राजनीतिक मंचों में अक्सर दिखाई देने वाली महिला के साथ कुछ ऐसा बवाल हो गया कि भाजपा ने तुरंत पल्ला झाड़ लिया। महिला खुद को भाजपा नेत्री बता रही है।
उत्तरकाशी में एक महिला नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला खुद को भाजपा की नेत्री बता रही है। इसके चलते वायरल वीडियो देखने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया।
वहीं, मामला गंभीर देखते हुए एसपी ने पुलिस को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।