तीनों निकाय में बिहारी और यूपी के प्रवासियों की बड़ी संख्या है। भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने बताया कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक दिवसीय प्रचार दौरा तय हो चुका है। 14 नवंबर को तिवारी उत्तराखंड में तीन सभाएं करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक निकाय चुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे। निशंक की मसूरी, विकासनगर, हरबर्टपुर और देहरादून में सभाएं होंगी।