मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया (ट्वीटर) के माध्यम से दिलबर के परिवार को तीन लाख रुपए दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही सांत्वना के लिए जल्द ही गांव आने को कहा है।
विगत रविवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत ने रोखड़ा गांव पहुंच पीड़ित परिसर को प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान कर चुके हैं।
इससे पहले दिलबर के परिवार को दिल्ली सरकार 10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। जबकि विगत दिनों भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह- मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने पीड़ित परिवार को एक लाख की सांत्वना राशि का चैक भी प्रदान किया था।