फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई भाजपाई

Wed, 09 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में ऊधमसिंह नगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य विशुनी देवी और गदरपुर विधायक के प्रतिनिधि जयराम राजभर अपने कई साथियों समेत भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों के सहयोग से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। कार्यक्रम में प्रदेश महिला अध्यक्षा सरिता आर्य, प्रदेश महासचिव शिल्पी अरोड़ा, महामंत्री खराज पांडे, गरिमा दसौनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस में महिलाओं के लिए हो 33 फीसदी कोटा

किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी कोटा सुनिश्चित होना चाहिए। यह कहना है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का। उपाध्याय मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अनादि काल से महिलाएं समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं और उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। भारतीय नारियों ने विज्ञान, तकनीक, राजनीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में अक्सर कुशल नेतृत्व किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन में भी महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के 28 संगठनात्मक जिलों में से नौ जनपदों में महिलाओं को जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया है।

समारोह में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मीडिया समन्वयक राजीव जैन, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या, महानगर महिला अध्यक्षा कमलेश रमन, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, शांति जुवांठा, प्रभावती गौड़, नजमा खान, शांति जुवांठा, गरिमा दसौनी, मीना रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें