फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से देहरादून में शुरू होगा मुसीबतों का सफर

Wed, 09 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा के बुधवार से शुरू होने वाला बजट सत्र इलाके के लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। क्योंकि इस बार बैरियरों की संख्या सात से बढ़ाकर 10 कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजनीतिक दलों के प्रदर्शन में टकराव की आशंका के मद्देनजर बैरिकेडिंग को डबल किया जा रहा है। इस कारण इलाके के हजारों लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो जाएगा। दरअसल बैरियरों की वजह से स्कूली वैन और प्राइवेट वाहनों का संचालन नहीं हो पाएगा।

खासतौर से स्कूली बच्चों, कामकाजी महिलाओं और बुजुर्गों को बैरिकेडिंग के बीच से पैदल चलकर अपना सफर पूरा करना पडे़गा। मंगलवार शाम से सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई। पुलिस अफसरों के साथ शासन के आला अफसरों ने शाम को तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां लगेंगे बैरियर
रिस्पना पुल, विधानसभा तिराहे, डिफेंस कालोनी, हरिद्वार बाईपास, शास्त्रीनगर, राजीव नगर, प्रगति विहार के अलावा इस साल रिस्पना ढलान, विधानसभा गणेश गेस्ट हाउस और विधानसभा एटीएम वाली गली में बैरियर लगाया गया है।

यह रहेगी पुलिस
विधानसभा के अंदर और बाहर की सुरक्षा में 21 प्लाटून पीएसी के अलावा तीन पुलिस अधीक्षक, आठ पुलिस उपाधीक्षक, 24 इंस्पेक्टर, एसओ, 62 उप निरीक्षक, छह महिला दारोगा, 40 हैड कांस्टेबल, 237 कांस्टेबल, 72 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई।
Trending Videos

पुराने मुद्दों पर ही सदन में उतरेगी भाजपा

विधानसभा बजट सत्र देहरादून - फोटो : amar ujala
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तय हो गया कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अजय भट्ट के कंधों पर ही रहेगी। फिलहाल नए नेता प्रतिपक्ष पर एक राय नहीं बनने से पार्टी नेतृत्व ने यह बीच का रास्ता निकाला।

एक स्थानीय होटल में विधानमंडल दल की बैठक में निर्णय हुआ कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष के आक्रामक रुख अपनाएगी। राज्यपाल का अभिभाषण विपक्ष शांतिपूर्वक सुनेगा। लेकिन भोजनावकाश के बाद अभिभाषण पर होने वाली चर्चा में विपक्ष भाग नहीं लेगा।

प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी विधायकों ने जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही। यह भी कहा कि आबकारी विभाग का एफएल-2 एक ऐसी कहानी है जो कि सरकार की पोल खोलती है। राज्य की कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम उच्च न्यायालय नैनीताल आए और सरकार के खिलाफ मुकदमा लड़े।

इसके अलावा पीडब्लूडी घोटाला, मलेथा क्रशर, सिडकुल जमीन घोटाला, स्मार्ट सिटी जैसे तमाम घोटाले हैं जो कि जनता के साथ धोखा है। बैठक में मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत, हरबंस कपूर, पुष्कर सिंह धामी, सहदेव पुंडीर समेत ज्यादातर विधायक मौजूद रहे।

सदन में इन मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरेगा विपक्ष
: नई शराब नीति से राज्य को 500 करोड़ का नुकसान
: आपदा प्रबंधन के निर्माण कार्यों में घोटाला
: राहत कार्यों में प्रभावितों के बजाय चहेतों को बंदरबांट
: राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध
: मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच पनपे मतभेद
: डेढ़ साल से रिक्त पड़ी कैबिनेट की एक सीट
: नारी निकेतन में संवासिनियों के साथ दुराचार का मामला
: अवैध खनन से राजस्व को करोड़ों की चपत
: वार्षिक योजना का 50 प्रतिशत पैसा खर्च नहीं किया जाना
: सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हजारों खाली पदों पर भर्ती नहीं
: महाविद्यालयों में शाम की कक्षाओं का संचालन न होना
: अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक कल्याण का पैसा आधा भी खर्च नहीं
: चावल के बोरे कांग्रेस नेताओं के घर से मिले, अब बचाने की कोशिश
: गेस्ट टीचर्स को दस महीने से वेतन नहीं मिला
: लोकायुक्त की नियुक्ति आज तक नहीं हुई
: बार बालाओं के साथ कांग्रेसियों का मंच पर डांस
: केंद्रीय योजनाओं के साथ छेड़छाड़, केंद्र का नाम गायब किया जा रहा है
: स्मार्ट सिटी को लेकर सरकार ने घोटाला किया, जबरन वोटिंग कराई जा रही है
विज्ञापन

भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस की अग्नि परीक्षा

देहरादून पु‌लिस - फोटो : file photo
विधानसभा बजट सत्र के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को मंगलवार को टिप्स दिए गए। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि किस तरह ड्यूटी को अंजाम देना है और टकराव कैसे टालना है। संबंधित अधिकारी के आदेश के बिना किसी तरह का बल प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है।

साफ तौर से कहा गया है कि भाजपा के 14 मार्च को प्रस्तावित प्रदर्शन किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। इसलिए बेहद सजगता से ड्यूटी निभाने की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान बेरिकेडिंग के पहले मोर्चे पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी खाली हाथ रहेंगे, ताकि किसी को कुछ कहने का मौका न मिले।

आखिर तक प्रयास रहेंगे कि शांति व्यवस्था बनी रही। अव्यवस्था से निपटने के लिए अंतिम छोर की पुलिस टीम लाठी-डंडों से लैस होगी। मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडेय, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी देहात टीडी बेला, सीओ सिटी मनोज कत्याल आदि इस दौरान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें