इनका कहना है
- पालिकाध्यक्ष पौड़ी की बेटी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शादी समारोह हो, इसके लिए हर कदम उठाए जाएंगे। किसी ने भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -श्वेता चौबे, एसएसपी पौड़ी।
- जो जन प्रतिनिधि जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर सकता है, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। हम उनके पालिकाध्यक्ष के पद से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं। -जगत किशोर बड़थ्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जिम कॉर्बेट पार्क से लाई बाघिन को सीएम धामी ने बाड़े से किया आजाद, मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा
- शादी को लेकर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग क्या कर व कह रहे हैं, उससे मुझे कोई सरोकार नहीं है। नई पीढ़ी को अपना भविष्य स्वयं तय करने का अधिकार है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। -यशपाल बेनाम पौड़ी।