उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उत्तराखंड के प्रति हमेशा उपेक्षा का व्यवहार रहा। इसका प्रमाण उत्तराखंड आंदोलन में सपा के साथ मिलकर उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोली चलवाना व कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी द्वारा अपनी जनसभा में राज्य की अनदेखी करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का यह झूठा आरोप है कि पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान प्रधानमंत्री फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आरोप पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक को देश दुनिया में बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।
पर्यावरण संबंधी जो फोटो लिए गए थे वे पुलवामा हमले के कई घंटे पहले के थे। उस समय तक हमले का किसी को अनुमान भी नहीं था। डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और झूठे आरोप लगाना उसकी कार्य संस्कृति है।