फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का छलका दर्द, बोले- मदन कौशिक ने मेरे साथ किया भितरघात

Mon, 08 Jan 2024 03:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,मसूरी

सार

भाजपा नेता व खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कहा कि 2022 के चुनाव के दौरान हरिद्वार में भाजपा के अंदर बहुत अंतर्कलह थी। कहा कि मदन कौशिक ने संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद और उनको चुनाव में हरवाने के लिए काम किया।
विज्ञापन
मसूरी में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता व खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का मसूरी में दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने उनको हराने के लिए भितरघात किया था। चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर भी कई आरोप लगाए। मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ भी की।

चैंपियन ने पत्रकारवार्ता में कहा कि 2022 के चुनाव के दौरान हरिद्वार जनपद में भाजपा के अंदर बहुत अंतर्कलह थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मत था कि वह जीतकर मंत्री बनें। कहा, मदन कौशिक ने संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद और उनको चुनाव में हरवाने के लिए काम किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो...नगर में जुटा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ
विज्ञापन


खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी चैंपियन ने घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक विधायक दुष्कर्म के आरोप में नौ साल बाद जेल जा चुका है तो उमेश भी जेल जाएंगे। दावा किया कि वो सालभर के अंदर उमेश कुमार को जेल पहुंचा देंगे और खानपुर में दोबारा चुनाव होगा। कहा, उमेश कुमार झूठ बोलकर विधायक बना है। प्रेसवार्ता में विनय चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें