फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में पटरी से उतरा PM मोदी का विजयी रथ!

Thu, 18 Dec 2014 08:20 AM IST
नई टिहरी से अजित सिंह राठी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है वहीं उत्तराखंड भाजपा की पटरी से उतरी गाड़ी चढ़ने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के भीतर बेचैनी का आलम यह है कि वरिष्ठ नेता पुरानी लकीर पीटने पर आमादा है।
विज्ञापन


नेताओं पर गुटबाजी का ठीकरा फोड़ा
विगत 25 अगस्त को रुद्रपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति में जो कुछ था, टिहरी में उससे अलग कुछ भी नहीं मिला। इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़े नेताओं पर गुटबाजी का ठीकरा फोड़कर अपना दामन पास साफ रखने की कोशिश की।

संसद के सेशन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत पार्टी के छह सांसद व्यस्त थे और आधा दर्जन प्रदेश पदाधिकारी झारखंड चुनाव में लगे है। यदि कार्यसमिति सप्ताह भर बाद होती तो इन सभी की मौजूदगी हो सकती थी।
विज्ञापन


भाजपा ने सत्ता के लिहाज से हरियाणा जैसे बिगडै़ल राज्य को काबू में किया लेकिन उत्तराखंड में अभी भी तीन विधानसभा सीटों पर मिली हार का हैंग ओवर बरकरार है। इसीलिए पार्टी एक कदम आगे नहीं बढ़ रही है।

अपनों ने ही हरा दिया पंचायत चुनाव

अंदरुनी लड़ाई, अवैध खनन, आपदा, बदतर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दे साढे़ तीन महीने पहले रुद्रपुर की बैठक में भी थे और आज टिहरी में भी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में एक विधान और एक निशान के लिए अपना बलिदान दे दिया और हम अपनी पार्टी के अनुशासन को भी खुर्द बुर्द कर रहे है।

पंचायत चुनाव में हम छह जिले जीत सकते थे लेकिन हमारे अपनों ने यह नहीं होने दिया। पूर्व सीएम रामप्रकाश गुप्त की सादगी का हवाला दिया और कहा कि प्रदेश के नेताओं की पहली पांत में ही गड़बड़ है। यहां पर नीचे सब कुछ ठीक है लेकिन सारी गड़बड़ी ऊपर ही है।

इसलिए पहले ऊपर वालों को ठीक होना होगा। जनता कहती है कि आने वाला वक्त प्रदेश में भाजपा का है लेकिन हमारे वरिष्ठ नेता कहते है कि हरीश रावत भारी है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने थोड़ी खुमारी उतारने की कोशिश की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने पार्टी को बहुत कुछ दिया लेकिन सच तो यह है कि अपना गांव तो हमे खुद ही सुधारना होगा।

मोदी का जादू था तो प्रदेश में पांचों लोकसभा सीट जीत गए। और दो महीने बाद ही विधानसभा के तीन उपचुनाव हार गए। उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड में सदस्यता अभियान की गति भी धीमी है। कुल मिलाकर पूरी कार्यकारिणी आज भी गुटबाजी, नसीहत और सबक लेने के ईर्द गिर्द ही घूमती रही।
विज्ञापन

धर्मांतरण बड़ा मुद्दा नहीं : श्याम जाजू

प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि धर्मांतरण बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। आगरा की घटना को विपक्षियों ने बेवजह ही तूल दिया। लेकिन यह बहुत छोटा मुद्दा है इसीलिए विपक्ष को इस तरह माहौल बिगाड़ने से काफी नुकसान भी हुआ।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुल्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कुछ दिया और पिछले दस सालों में कांग्रेस ने किया दिया, विपक्ष को यह भी सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री के साथ दर्जनों सौदागर
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को उनके पुत्र और एकाध विधायकों ने डुबोया लेकिन मौजूदा सीएम के पास तो हर व्यक्ति डुबोने वाला ही है।

धारचूला से देहरादून तक इतने सौदागर जमा हो गए है कि भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। आज तक इतना भ्रष्टाचार कभी देखने को नहीं मिला जितना कि अब उत्तराखंड में हो रहा है। और, इसके लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार है।

जब कांग्रेस ने ही किया था प्राइवेट बिल का विरोध
पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी है। क्योंकि 1993 में जब उत्तराखंड गठन के लिए भाजपा सदस्य द्वारा प्राईवेट बिल रखा गया। लेकिन कांग्रेस ने विरोध किया और उल्टे यह कहने लगी कि भाजपा सांसद की सदन में नहीं थे। इसी तरह से एक बार फिर दिल्ली में सत्याग्रह का नाटक करके लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे कार्यसमिति के मुख्य मुद्दे
:- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त
:- अमित भूरा की फरारी और पुलिस के हथियार लुटने का मामला
:- नैनीताल का कशिश हत्याकांड
:- फेरुपुर में नाबालिग के साथ रेप व हत्या, खुलासा अभी तक नहीं
:- यूएस नगर में अवैध खनन की जंग में हुई हत्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें