270 मंडलों के बूथों के हर वोटर तक पहुंचेगी भाजपा
घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी 270 मंडलों के बूथों पर प्रचार सामग्री लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करेगी। केवल उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण करना है। साथ ही अपनी फोटो, वीडियो सरल व नमो एप पर अपलोड करने के अतिरिक्त अभियान के मिस्ड कॉल नंबर पर परिवार के सभी सदस्यों से मिस्ड कॉल भी करवानी है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी
आज मनेगा योग दिवस, ये दो कार्यक्रम भी होंगे
भाजपा आज पूरे प्रदेश में योग दिवस मनाएगी। इसके अलावा 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस व आपातकाल दिवस को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। 25 जून के आपातकाल दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजन में आपातकाल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाना है ।