राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी का असंतोष जाहिर होने लगा है। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के ट्वीट प्रकरण की चाहे जो सच्चाई हो, लेकिन पार्टी का असंतोष अब नए रूप में सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना रहा है।
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभना रावत स्वामी ने फेसबुक एकाउंट पर कई ऐसे बिंदुओं को उठाया है, जो सरकार-संगठन दोनों को असहज कर सकता है।
महिला नेत्री ने कहा है कि पार्टी फोरम पर भी उन्होंने इन बिंदुओं को रखा है। सारी बातें वो ही हैं, जिन पर वह अपनी सरकार और संगठन का ध्यान आकृष्ट करना उचित समझती हैं।
ये स्थिति बीजेपी की पेशानी पर पसीना लाने वाली है
अमित शाह के दिल्ली लौटने के तुरंत बाद ये सिलसिला शुरू हो गया
- फोटो : File Photo
इन स्थितियों के बीच, कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने फिर कहा है कि जो भी जरूरी विषय हैं, उन्हें सोशल मीडिया की जगह उचित फोरम में ही उठाया जाना चाहिए।
दरअसल, ये स्थिति बीजेपी की पेशानी पर पसीना लाने वाली इसलिए है, क्योंकि अमित शाह के दिल्ली लौटने के तुरंत बाद ये सिलसिला शुरू हो गया है। भले ही बीसी खंडूडी ने ट्वीट से पल्ला झाड़ लिया हो, लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल कर उठाई गईं तमाम बातों पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।
वरिष्ठ भाजपाइयों की उपेक्षा के सवाल पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी शोभना रावत स्वामी की फेसबुक एकाउंट पर की गई टिप्पणी से असंतोष के मामले को हवा मिल गई है। हालांकि शोभना ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में ये ही कहा कि सिर्फ ध्यान आकृष्ट करने के लिए उन्होंने ये टिप्पणियां की हैं। वह बीजेपी विचारधारा के साथ पूरी तरह से जुड़ी हुई हैं।
ये कहा है शोभना रावत स्वामी ने...
'कल भी, आज भी और हमेशा मोदी जी के साथ मिलूंगी'
- फोटो : SELF
-पलायन और रोजगार पर ध्यान दो वरना 2019 के साथ-साथ फिर 2022 को भी भूल जाओ।
-एक एडीजी की पत्नी ने उत्तराखंड की टेक्निकल यूनिवर्सिटी की धज्जियां उड़ा रखी हैं और शासन व प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।
-आज दो अभी दो, जीने के लिए रोजगार दो, उत्तराखंड के बेरोजगारों के दिल की पुकार।
-उत्तराखंड की जनता ने बदलाव के लिए बदलाव किया था न। सत्ता बदलने मात्र से बदलाव संभव नहीं।
-कल भी, आज भी और हमेशा मोदी जी के साथ मिलूंगी। बाकियों का कह नहीं सकती।