भाजपा ने युद्धवीर हत्याकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही हरक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस हत्याकांड में किसी न किसी रूप में मंत्री की भागीदारी है। इसलिए राज्य पुलिस इसकी जांच गंभीरता के साथ नहीं कर सकती। साथ ही जांच से पहले हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए।
पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ा जाएगा
दोनों ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ा जाएगा। क्योंकि इस पूरे प्रकरण में सरकार भी दोषी है। दोनों ने कहा कि जिसका मर्डर हुआ वह भी कृषि मंत्री का करीबी और जो महिला अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार हुई वह भी मंत्री की नजदीकी है। महिला की गिरफ्तारी भी मंत्री के आवास से हुई। तो फिर इस पूरे प्रकरण से मंत्री कैसे बच सकते हैं। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें