फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने की सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Thu, 05 Nov 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा ने राज्यपाल कृष्णकांत पॉल से मुलाकात कर राज्य की हरीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल से मिले पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान हुई घटना का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि सदन के भीतर बाहरी लोग घुसे थे, जो कि असंवैधानिक है।

प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट केनेतृत्व में पार्टी विधायकों व नेताओं ने शाम को साढ़े पांच बजे राज्यपाल से मुलाकात की और हरीश रावत सरकार को बर्खास्त करने का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


विधायक मदन कौशिक, हरबंश कपूर, पुष्कर सिंह धामी, प्रेमचंद अग्रवाल, विजय बड़थ्वाल, चंद्रशेखर भट्टेवाले, गणेश जोशी, संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, ऊर्बादत्त भट्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल समेत तमाम नेता व विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन


ज्ञापन के मुख्य बिन्दु
: सरकार ने कूटरचित तरीके से सदन को स्थगित किया, ताकि जनहित केमुद्दों पर जवाब देने से बचा जा सके।
: कांग्रेस ने भाजपा विधायकों पर दबाव बनाने के लिए पूरे प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ताओं को गैरसैंण में इकट्ठा किया।

: तीन नवम्बर को सत्र के भोजनावकाश के बाद भाजपा सदस्यों ने संसदीय परंपरा के तहत अपनी बात को रखा, तो दर्शक दीर्घा में पूर्व नियोजित रूप से बैठाए गए कांग्रेसियों को अंदर आने का इशारा किया और सादी वर्दी में पुलिस वाले भी अंदर बुलाए गए।

: इस घटनाक्रम से भाजपा विधायकों में दहशत का माहौल बन गया और जैसे तैसे कर सदन से बाहर निकल सके।
: विधानसभास्थल से बाहर धरने पर बैठे तो लगभग चार सौ कांग्रेसियों ने मारपीट की नीयत से सभी को घेर लिया और पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

: कानून व्यवस्था और लोकतंत्र राज्य में खत्म हो चुका है, अराजकता का माहौल है, सदन के भीतर कांग्रेसियों का घुसकर हंगामा करना ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें