सीएम हरीश रावत ने इसका टीचर रिलीज किया था।
- फोटो : youtube
गायक कैलाश खेर द्वारा केदारनाथ को लेकर तैयार की गई डाक्यूमेंट्री पर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से डॉक्यूमेंट्री प्रसारण पर विधानसभा चुनाव तक रोक लगाने की मांग की है।
आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए डाक्यूमेंट्री तैयार कराई है। बताया कि डाक्यूमेंट्री में 51 बार सीएम को दिखाया गया है। बुधवार को हुई बैठक में भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा।
सीएम पर अपने प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनवाने का आरोप
जय जय केदारा गीत
- फोटो : AmarUjala
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार ने केदारधाम के प्रचार-प्रसार के लिए कैलाश खेर से जो डाक्यूमेंट्री तैयार कराई है उसके माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत का चेहरा चमकाने की कोशिश की गई है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर अपने विवेकाधीन कोष का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि दोनों के विवेकाधीन कोष से हुए आवंटन की जांच की जाए। भाजपा का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयुक्त अधिकारियों को बदलने की मांग
नसीम जैदी
- फोटो : PTI
कहा कि सीएम ने कायदे कानून को ताक पर रखकर जो घोषणाएं की हैं उसको पूरा करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से एक ही जिले में लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने की मांग भी की है।
ज्ञापन में यूपी की सीमा से लगने क्षेत्रों में दोहरे मतदाताओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया। पार्टी का कहना है कि इन जिलों में करीब एक लाख मतदाता ऐसे हैं जो यूपी में भी वोटर हैं।
झूठे आरोपों का सहारा ले रही भाजपा: सुरेंद्र
हरीश रावत
- फोटो : Self
भाजपा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त से की गई शिकायत को मुख्यमंत्री के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने हताशा में उठाया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व ही भाजपा हार मान रही है।
चुनाव में संभावित हार को देखकर भाजपा झूठे आरोपों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में अपनी सरकार के होने के बाद भी भाजपा प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर रही है। केंद्रीय मंत्री यहां बार-बार आते हैं, लेकिन प्रदेश को कुछ देकर नहीं जाते हैं। विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को खाली हाथ भेजेगी।