तीन तलाक पर मचे हंगामे के बीच एक खबर ने जोर पकड़ा है कि कुछ संदिग्ध महिलाएं किसी न किसी बहाने से मुस्लिम महिलाओं की आईडी जुटा रही हैं।
इस बाबत बुधवार को कई मस्जिदों से एलान किया गया कि घर आने वाली ऐसी संदिग्ध महिलाओं से सावधान रहें। यह भी बताया गया है कि महिलाएं तलाक खत्म करने के पक्ष में मुस्लिम महिलाओं की आईडी का इस्तेमाल कर सकती हैं। गौरतलब है कि तीन बार बोल तलाक, तलाक, तलाक बोलकर मुस्लिम महिलाओं तलाक देने को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी है।