समाज के हर वर्ग में पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने 17 प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला किया है। इनमें से 13 प्रकोष्ठों की मंगलवार को घोषणा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक संयोजक व चार से पांच सह संयोजक बनाए गए हैं।
कहा, बाकी चार और प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से संबंधित वर्गों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ. रंजीत गिल को, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राजेंद्र रावत को, व्यावसायिक प्रकोष्ठ का सौरभ भूषण को, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को, शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदीप त्यागी को बनाया गया।