लॉकर तोड़कर गहने, नगदी और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार
रात करीब 1:20 बजे महिपाल सिंह की नींद खटपट की आवाज से खुली तो उन्होंने भरत के अलावा दो अन्य लोगों को घर के अंदर देखा। पूछने पर भरत ने उन्हें सो जाने और खुद काम करने की बात कही। नशे के असर के कारण महिपाल दोबारा सो गए। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखे सामान को खंगाला और लॉकर तोड़कर गहने, नगदी और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए।
पुलिस को सबसे ज्यादा हैरानी आरोपियों की तैयारी देखकर हुई है। घर में घुसने से पहले वे वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार साथ लेकर पहुंचे थे। इससे आशंका है कि आरोपियों ने घर की स्थिति और परिवार की दिनचर्या की जानकारी जुटाने के बाद योजना बनाई थी।सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद पांच लोग घर से निकलकर भागते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय; आतापी-बातापी से जुड़ी है ये कथा
इनमें चार एक दिशा में जबकि एक दूसरी दिशा में भागता नजर आ रहा है। पुलिस इसे तलाश को भ्रमित करने की सोची-समझी रणनीति मान रही है। अब पुलिस भरत के संपर्कों, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और उसके ऑनलाइन माध्यम से नौकरी पर रखे जाने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।