फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून क्राइम: भाजपा पार्षद के घर लूट, बेटी ने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हायर किया था नौकर

Wed, 30 Sep 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पार्षद के घर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ पिलाकर नौकर घर लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटे शुभम की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भाजपा पार्ष के घर लूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर लूट की वारदात में सामने आई है।  नेपाल निवासी नौकर को उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। मेघा दिल्ली में रहती हैं। करीब 25 दिन पहले ही नौकर को घर के कामकाज के लिए रखा गया था।

विज्ञापन




परिवार के मुताबिक, मेघा ने ऑनलाइन माध्यम से नौकर के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उसे काम पर रखा था। इसके बाद वह पार्षद के घर पर रहकर घरेलू कामकाज कर रहा था। इतने कम समय में ही उसने परिवार का भरोसा हासिल कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि नौकर को ऑनलाइन हायर करने के दौरान उसकी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों का कितना सत्यापन किया गया था। उसके बताए पते और पहचान की जानकारी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि वारदात के बाद फरार हुआ नौकर कहां गया। उसके मोबाइल नंबर, ऑनलाइन संपर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें