भाजपा ने चुनाव आयोग से विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की शिकायत की है। पार्टी की तरफ से भेजी गई लिखित शिकायत में भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रवक्ता मुकेश महेंद्रा ने कहा कि स्पीकर के राजनीतिक मंचों से किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं करने की शिकायत की है।
कुंजवाल पर लगाया प्रचार का आरोप
भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रवक्ता मुकेश महेंद्रा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि स्पीकर का पद एक ऐसी संवैधानिक व्यवस्था से बंधा है जो कि किसी राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं हो सकता।
पढ़ें, केदारनाथ दर्शन को केवल एक भक्त ने लगाया नंबर
शिकायत में कहा गया है कि प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे है और सार्वजनिक तौर पर रैली व जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस को जिताने की वकालत भी कर रहे हैं।
बताया आचार संहिता का उल्लंघन
पार्टी का कहना है कि यह संवैधानिक कायदे कानूनों के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन है। इसलिए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
पढ़ें, उत्तराखंड में पीडीएफ बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल
स्पीकर का मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कुमाऊं क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में कांग्रेस के लिए वोट मांगना संविधान का अपमान है।